बड़वानीमुख्य खबरे

विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों और महिला अपराधों की महत्वपूर्ण जानकारी

बडव़ानी। यातायात जागरूकता अभियान के तहत शहर के एसबीएन पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और महिला संबंधी अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। एएसपी अनिल पाटीदार ने जिले में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विद्यार्थियों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों के बारे में बतया। यातायात प्रभारी सुबेदार उषा सिसोदिया ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। हेलमेट, सीट बेल्ट की अनिवार्यता समझाई, तो वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, नाबालिगों के वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाना आदि के दुष्परिणाम बताए। साथ ही नेक इंसान योजना की जानकारी दी। इ दौरान प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा, काउंसलर अनिता चोयल सहित स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!