बड़वानी केन्द्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल कूद उत्सव का हुआ आयोजन

बड़वानी।
केन्द्रीय विद्यालय बड़वानी में वार्षिक खेल कूद उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ प्राचार्य श्रीमती संगीता शेल्के द्वारा किया गया। जिसमे सभी विद्यार्थियों ने बढ चर कर भाग लिया. श्रीमती संगीता शेल्के ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक समय में विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सभी विद्यार्थियों को खेलकूद में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना चाहिए। श्रीमति संगीता शेल्के ने विजेताओं को मैडल सर्टिफिकेट आदि प्रदान किए। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए 100 मी रेस मेंढक रेस सैक रेस आदि प्रतियोगिताएं व्यक्तिगत स्पर्धा के तहत संपन्न हुई। माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा 200 मीटर रेस 50 मीटर बेक रेस का आयोजन किया गया। गर्व, वृतिका, आरुष सोलंकी, जाह्नवी पाटिल, इव्यान, आयत कपूर, नकुल पिचोले, सोम्या काग, भवेश धनगर, मनुश्री नर्गावे, लव बडोले, शचिका भाबर, अथर्व राणे, प्रान्शी बामनिया, योमित गंगवाल, योगिता बडोले, शौर्य राठोड, युवराज, दक्षराज सिंह चौहान, रोशन सिंह सिसोदिया, सत्येन्द्र जमरे, संस्कार वर्मा, मोक्ष गुप्ता, आदित्य भार्गव, इशान सोलंकी, विशाल तरोले, भूमिका अलावा, केशव नारोलिया, भावेश जमरे, शिवम् किराड़े, आदिश जैन, यथार्थ सिसोदिया, आदि छात्र छात्रावो ने प्रथम स्थान पर जीत दर्ज की। 50 मीटर पीछे की दौड़,बोरा दौड़ और रस्सी खिंच का आयोजन किया गया द्य उक्त कार्यक्रम में सभी शिक्षक साथियों का पूरा सहयोग रहा द्यजिसमें सदनाध्यक्ष और खेल प्रभारी प्रभाकर पावरा शामिल थे . स्टाफ के सदस्यों आभा जैन, जीतेन्द्र कुमार सिंह, प्रार्थना दुबे, संतोष नारोलिया, विकास रावत, आकांक्षा सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, विप्लव कुमार शर्मा, हीरालाल मुजाल्दे, रश्मि सक्सेना, अशोक, लोभिरम यादव, निशा गुप्ता, भव्य दुबे, मेघा सवनेर, श्वेता पंचोली, रक्षा राठोड, आरती सुमन, विवेक भार्गव, अंजलि शर्मा, भावना तोमर, भावना काग, आयुषी पाटीदार, मानसी यादव, शिवानी भार्गव, साक्षी वर्मा, आदि धर्मेन्द्र लचेटा सभी का योगदान रहा।