बड़वानीमुख्य खबरे

बडवानी से राजन मंडलोई जीते, पशुपालन मंत्री को हराया

बड़वानी की सियासत में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रेम सिंह को हराया

बडवानी से रमन बोरखडे। विधानसभा चुनावों में इस बार गत चुनाव की तरह ही कांग्रेस 3 सीटों पर विजयी रही। इस दौरान बड़वानी से भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के राजन मंडलोई ने उन्हें पराजित किया। शहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रविवार सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना शाम 7 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस-प्रशासन का सख्त पहरा रहा। बड़वानी की मतगणना में शुरूआत से ही कांग्रेस लीड मतों से आगे बनी रही। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल 11 हजार 172 मतों से पराजित हुए।

2018 में ऐसा रहा था बड़वानी का नतीजा 

अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बड़वानी सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रेम सिंह पटेल को 38 हजार 787 मतों के भारी अंतर से जीत मिली थीण। 2018 के त्रिकोणीय मुकाबले में प्रेमसिंह को 88 हजार 151 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजन मांडलोई के खाते में 49 हजार 364 वोट आए थेण। कांग्रेस के रमेश पटेल 34 हजार 084 वोट के साथ तीसरे पायदान में थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!