संस्कार और संस्कृति से नई पीड़ी को जोड़ेंगे, शादी विवाह में पहनेगी पारंपरिक परिधान

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की प्रादेशिक बैठक, वर्ष भर के सेवा कार्यों का लिया संकल्प
सामाजिक समरसता और सनातन वैचारिकता के लिए जिलेवार होगा मंथन
इंदौर। आज के समय में संस्कार और संस्कृति बचाना चुनौती पूर्ण हो गया है शादी विवाह में पारंपरिक परिधान पहनना चाहिए ताकि कु-संस्कृती से बचा जा सके। भारतीय संस्कार और सनातन संस्कृति अमूल्य है इस जोड़े रखना हम सब का दायित्व है इससे आने वाली पीढियां को नई दिशा मिलेगी उनमें सकारात्मक के साथ आत्मशक्ति का निर्माण होगा जो उनके भविष्य की उलझनो को दूर करेगा।
यह बातें विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पदाधिकारी की बैठक में अतिथियों ने व्यक्त की। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर ( रीगल चौराहा) स्थित इंडियन कॉफी हाउस में पदाधिकारी की बैठक और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के 150 से ज्यादा सक्रिय पदाधिकारी की सहभागिता रही। इस अवसर पर पं योगेंद्र महंत ने बताया कि विश्व ब्राह्मण समाज संघ लगातार ब्राह्मण समाज को जोड़ने के साथ सामाजिक समरूपता व सभी समाजों को एक रूप करने और उन्हें आगे बढ़ाने के काम पर अग्रसर है, पंडित महंत ने ब्राह्मण समाज मे बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए विशेष अभियान का समर्थन किया और कहा कि सभी विप्र बंधु मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई नई जानकारी को भावी पीढ़ी तक पहुंचाएंगे इसके लिए संकल्प भी लिया गया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ राष्ट्रीय संयोजिका महिलाविग श्रीमती सावित्री अग्रावत ने बताया कि संस्कारों को बचाने के लिए आधुनिकता से दूर रहने और इसकी कुरीतियों को जानने और इसके बारे में मंथन कर हमारी संस्कृति का संवर्धन करना जरूरी है श्रीमती अग्रावत में यह भी कहा कि आजकल शादी विवाह और प्री वेडिंग के नाम पर अश्लीलता हमारी संस्कृति को खोखला कर रही है पदाधिकारियो ने शादी विवाह में पारंपरिक परिधान में शामिल होने का संकल्प भी लिया व यह तय किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई मातृ शक्तियों ने सभी का आत्मियता के साथ स्वागत सत्कार किया अतिथि परिचय राम प्रकाश शर्मा प्रभु जी ने दिया ।पंडित अशोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। आभार पं. अनंत महंत ने माना। इस अवसर पर पंडित पवन महाराज ,आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक, राम प्रकाश शर्मा प्रभु जी, विजय बोडखा, अर्पणा जोशी, नीता शर्मा वर्षा शर्मा अशोक पांडे अशोक चतुर्वेदी अनीता व्यास , कोमल दिक्षित सत्येंद्र शर्मा विभिन्न ब्राह्मण समाज घटकों के अध्यक्ष सचिव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे
ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, इंदौर से 200 परिवार शामिल होंगे
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के द्वारा 16,17 और 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ अमेरिका ऑस्ट्रेलिया दुबई सहित कई देशों के प्रतिभागी व परिवार शामिल होंगे फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से 8 से 10 लाख इस तीन दिवसीय आयोजन मे सहभागीता करेगे। कार्यक्रम संयोजक पं योगेंद्र महंत और देवेंद्र शास्त्री के सम्मुख सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे पंडित अनंत महंत ने बताया कि इंदौर से तकरीबन 1000 से ज्यादा लोगों के सहभागिता की जानकारी प्राप्त हो चुकी है तकरीबन 200 परिवारो अपने तीन दिवसीय आयोजन में केवल इंदौर से शामिल होने के अपने संकल्प लिया है।