बड़वानीमुख्य खबरे

सहेज पाठ का समापन, चोले की सेवा कर ग्रहण किया अटूट लंगर प्रसाद

-गुरूनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर हुए बडवानी, सेंधवा सहित जिलेभर में हुए आयोजन।

बडवानी-सेंधवा।

गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर जिले के बडवानी, सेंधवा सहित अन्य नगरों में आयोजन हुए। बडवानी में पाठ कीर्तन और लंगर आयोजन हुआ। जिले के सेंधवा में सोमवार सुबह 8.30 बजे सहेज पाठ का समापन हुआ। उसके उपरांत समाजजनों ने निशान साहिब के चोले की सेवा की। महेशचंद सिंधानी द्वारा निशान साहिब के चोले की सेवा करवाई गई। गुरूद्वरा को फूलों एवं रोशनी से सजाया गया। निशान साहिब के चोले की सेवा के बाद सुबह 11.30 बजे से ज्ञानी मोहन सिंह जी द्वारा गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शब्द कीर्तन हुए। दोपहर 1 बजे से गुरु का अटूट लंगर हुआ। जिसमें सभी समाजजनों एवं धर्म प्रेमियो द्वारा गुरु का लंगर प्रसाद ग्रहण किया।


गुरूनानक देव की जयंती पर हुए आयोजनों में समाज के दर्शन सिंह राजपाल, हरचरण भाटिया, रंजीत सिंह छाबड़ा, अजयपाल सेठी, अमरजीत सेठी, हरपाल सिंह छाबड़ा, रूपल सिंह राजपाल, विक्की छाबड़ा, सुनील छाबड़ा, परमजीत सिंह राजपाल, हरगुन राजपाल, साहेब छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह (मेजर) छाबड़ा, दीपक राजपाल, मनमीत राजपाल, राजकुमार सिंघानी, राजेश सिंधानी, सोनू भाटिया, प्रभज्योत सिंह भाटिया, अजीत सिंह भाटिया, संदीप सिंह छाबड़ा, इश्मीत सिंह छाबड़ा, जसबीर कौर छाबड़ा, रमनदीप कौर राजपाल, पिंकी भाटिया, राखी राजपाल, सिम्मी राजपाल, रीनू राजपाल मीनू छाबड़ा, सीमा छाबड़ा, बेबी कौर छाबड़ा, मनीषा सेठिया, रीमा सिंधानी, शिवानी कौर छाबड़ा, मोना राजपाल, रोशनी छाबड़ा सहित अन्य समाजजन शामिल हुए। सोमवार रात में गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। बच्चों का कवि दरबार सजा। आरती पाठ शब्द कीर्तन हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!