प्रभातफेरी में गूंजे शबद कीर्तन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

श्री..गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर सात दिवसीय प्रभात फेरी की शुरूआत हुई, होंगे आयोजन।
सेंधवा।
श्री..गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से सात दिवसीय प्रभात फेरी की शुरूआत हुई। प्रभात फेरी अल सुबह 5.15 बजे गुरूद्वारा साहिब से मोतीबाग चौक, शिव कॉलोनी होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंची। प्रभातफेरी में समाजजन शब्द कीर्तन में गुरु का यश गान करते हुए शामिल हुए। प्रभातफेरी में सबसे आगे निशान साहेब को लेकर तवनीत सिंह राजपाल चल रहे थे। समाजजनों द्वारा जगह जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शनिवार को शुरू हुई प्रभातफेरी में समाज के अमरजीत सेठी, सोनू भाटिया, रणजीत सिंह छाबड़ा, जीत भाटिया, सुनील चावला, अजीत सिंह खनूजा, हरपाल सिंह छाबड़ा, ज्ञानी मोहन सिंह, प्रभज्योत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह छाबड़ा, शिवी कौर छाबड़ा, सीमा छाबड़ा, मीनू छाबड़ा, रमन कौर राजपाल, बेबी कौर छाबड़ा, शिवानी छाबड़ा, नीतू भाटिया, नीतू खनूजा, भावना सिंधानी, मुस्कान मोटवानी, दिलराज कौर सेठी, पुष्पा कौर सेठी, जसबीर कौर छाबड़ा, काजल चावला, तान्या कौर छाबड़ा, रीहल कौर भाटिया एवं अन्य सभी समाजजन शब्द कीर्तन का गायन करते हुए शामिल हुए।
इस प्रकार रहेंगे कार्यक्रम-
समाज के कैप्टन छाबडा ने बताया कि प्रभात फेरी 24 नवंबर तक शहर के विभीन्न मार्गाें से निकाली जाएगी। 25 नवंबर शनिवार शाम को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन समापन पर अटूट लंगर प्रसादी बटेगी। 27 नवंबर सुबह 9 बजे श्री सहेज पाठ की समाप्ती होगी। जिसके बाद निशान साहेब के चोले की सेवा होगी। 11.30 से एक बजे तक ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद अटूट लंगर होगा। 27 नवंबर सोमवार रात में 8.30 से रात 12 बजे तक बच्चों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। वहीं ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा।