बड़वानीमुख्य खबरेराजनीतिसेंधवा

बडवानी; शिवराज आज सेंधवा के चाचरिया में, 10 को राजपुर आएंगे राहुल गांधी

बडवानी विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार को बडवानी जिले की सेंधवा विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा क्षेत्र के चाचरिया गांव भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतर सिंह आर्य के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं बडवानी जिले के राजपुर में 10 नवंबर को राहुल गांधी पहुंचेंगे। कांग्रेस पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने प्रेसवार्ता कर बताया 10 नवंबर को राजपुर विधानसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का आगमन होगा जहां वह सभा को संबोधित करेंगे। दरअसल चुनावी माहौल में राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं की सभा का दौर शुरू हो गया है। राजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाला बच्चन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 10 नवंबर को राजपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सभा होगी। बच्चन ने दावा किया कि सभा में लगभग 1 लाख की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने पहुचेंगे। ब्यूरो रिपोर्ट।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!