खरगोन; बोले शिवराज, प्रियंका गांधी जी क्या कांग्रेस ने आपको झूट बोलने की ट्रेंनिग दे रखी है या जानबूझ कर झूट बोलती हो

खरगोन से इसहाक पठान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खरगोन जिले की विधानसभा क्षेत्र महेश्वर के मंडलेश्वर में भाजपा उम्मीदार राजकुमार मेव के पक्ष में प्रचार सभा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर कपड़ा फाड़ राजनीति पर कटाक्ष किया। साथ ही प्रियंका वाड्रा द्वारा सरकारी नौकरियों पर दिए गए बयान को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहां की, मेरी बहन प्रियंका गांधी जी क्या कांग्रेस ने आपको झूट बोलने की ट्रेंनिग दे रखी है या जानबूझ कर झूट बोलती है। उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह ओर कमलनाथ बड़े कलाकार है कुछ भी बुलवाते रहते हो।मेने इसी वर्ष एक लाख नोकरियों की घोषणा की थी, जिसमे से 65 हजार नोकरिया मैं दे चुका हूं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा आज कल कांग्रेस कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है। टिकट को लेकर कमलनाथ कहते है कि दिग्विजयसिंह ओर जयवर्धन के कपड़े फाड़ो , यह कांग्रेस में चल रहा है। खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट