बुरहानपुर में सीएम ने प्रियंका पर बोला हमला, कहा दमोह में झूठ की दुकान खोलने आई हैं

बुरहानपुर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बुरहानपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य धुलकोट पहुंचे। यहां उन्होंने नेपानगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू के समर्थन में सभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा मैडम प्रियंका आपके भाई राहुल 2018 में आए थे। कहकर गए थे कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा। बोलो कर्जा माफ किया क्या। अब बोल रहे बेरोजगारों केा भत्ता देंगे। अरे झूठो कुछ तो शर्म करो। एक पैसा नहीं दिया अब फिर बेशर्मी से आ गए। सीएम ने कहा आज कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी दमोह में झूठ की दुकान खोलने आई हैं। आइए सुनते है सीएम ने कहा कि कांग्रेसी भगवान राम के होर्डिंग हटवा रहे हैं। कांग्रेस के लोग होर्डिंग हटवा रहे हैं। चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख रहे हैं। कहां कहां से राम के होर्डिंग निकालवाओगे। लोगों के दिल से राम को कैसे निकालोगे। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं। वह हमारे अस्तित्व हैं। आराध्य हैं।
