विविध

शरद पूर्णिमा 2 दिन बाद, 29 की रात्री में बर्फानी धाम पर लगेगा भक्तों का मेला

शरद पूर्णिमा 2 दिन बाद, 29 की रात्री में बर्फानी धाम पर लगेगा भक्तों का मेला
हेडिग….हृदय रोग, शुगर और दमा रोग निदान, औषधि युक्त खीर का 10 हजार भक्तो को होगा वितरण
इंदौर। शरद पूर्णिमा रात्रि में चंद्रमा  के किरणो के प्रकाश मैं अद्भुत क्षमताएं रहती हैं सदियों से इस दिन रात्रि में खीर वितरण की परंपराएं हैं इसी क्रम में पूर्वी क्षेत्र के ख्यात बर्फानी धाम आश्रम पर विगत 29 वर्षों से निशुल्क औषधि युक्त खीर का वितरण इस बार भी किया जाएगा, शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को ग्रहण होने से 29 अक्टूबर को तकरीबन 10 हजार श्रद्धालुओं को रात्री मे ओषधी युक्त खीर प्रसादी वितरण शुरू होगा।
वर्ष 1994 में एम आर 9 मालवीय नगर के समीप बर्फानी धाम आश्रम पर साकेत वाशी योगीराज बर्फानी बाबा दादा जी के सानिध्य में शरद पूर्णिमा पर औषधि युक्त निशुल्क खीर वितरण का सिलसिला शुरू हुआ था जो लगातार 29 वर्षों से आज तक जारी है बर्फानी धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर भरत दास महाराज ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे से औषधि युक्त खीर का मंत्र उच्चारण वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन किया जाएगा इसके पश्चात वितरण शुरू किया जाएगा महामंडलेश्वर भरत दास महाराज ने बताया कि आश्रम में दमा शुगर और हृदय रोग निवारण के लिए अलग-अलग प्रकार की औषधीय से निर्मित खीर का वितरण किया जाएगा तकरीबन 10000 भक्तों के लिए इस बार व्यवस्था की जा रही है इसके लिए आश्रम परिवार से जुड़े 300 से ज्यादा लोगों की बड़ी टीम बनाई गई है जो शरद पूर्णिमा के दिन सुबह से आधी रात के बाद तक आश्रम परिसर में लोगों को प्रसादी वितरण और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुड़े रहेंगे।
—-दक्षिण भारतिय शैली से बना मनोहारी विशाल अद्भुत द्वार
बर्फानी धाम आश्रम परिसर का प्रवेश द्वार दक्षिण भारतीय पद्धति से बना हुआ है  कमलेश्वर सिंह सिसौदिया ने बताया कि इस विशाल द्वारा से ही आश्रम के प्रति बाहर से लोगों में आकर्षण का केंद्र हमेशा ही बना रहता है मंदिर परिसर में राजराजेश्वरी महा त्रिपुर सुंदरी, बाला त्रिपुर सुंदरी, मां बगलामुखी, काल भैरव, भगवान गणेश, पारदेश्वर और चंद्र मलेश्वर महादेव के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं जिन्हें दर्शनों का क्रम सुबह से शाम तक बना रहता है।
प्रत्येक रविवार को निशुल्क औषधि वितरण
बर्फानी धाम आश्रम में पिछले तीन दशक से निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियो का वितरण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक प्रत्येक रविवार को किया जाता है आश्रम परिवार के पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि सैकड़ो श्रद्धालु विभिन्न प्रकार के असाध्य के रोगों के निवारण के लिए यहां पर बने औषधि भंडार से आयुर्वेदिक दवाइयां लेने आते हैं जिनका प्रत्येक रविवार को ताता लगा रहता है।
….अनुष्ठान, पूजन, संत महात्माओ सत्कार का क्रम निरंतर
बर्फानी धाम आश्रम परिसर में हनुमान जयंती ,गुरु पूर्णिमा, दीपावली पर श्रीयंत पूजन, गोवर्धन पूजा दोनों नवरात्रि में अनुष्ठान कन्या पूजन आदि अनेक आयोजन साल भर निरंतर चलते हैं वहीं देश भर के ख्यात संत महात्माओं का आवागमन भी यहां निरंतर बना रहता है और उनके सत्कार के लिए भक्त मंडल हमेशा तत्पर रहता है। आश्रम परिसर में सैकड़ो की संख्या में गौ वंश की सेवा भी नियमित की जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!