पूज्य बापू व स्वर्गीय श्री शास्त्री जी का कांग्रेस द्वारा पुण्य स्मरण व माल्यार्पण

इंदौर ~ पूज्य महात्मागांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी ने के पुण्य स्मरण करते हुए माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर गांधी प्रतिमा पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें गायत्री परिवार के श्री सोनू पंडित, राजेंद्र पंडित व हरीश मास्टर जी ने बापू के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की प्रस्तुति दी। गुरुद्वारा महेश नगर के रागी महेंद्र सिंह व साथियों ने “कोई बोले राम कोई बोले खुदा ” सबध का गायन किया।
इस्लामी समाज की ओर से महमूद कुरैशी और बोहरा समाज के मजहर भाई, ईसाई समाज से श्री ओलिवर अल्फ्रेड जी,जैन समाज की ओर से साधना भंडारी जी ने प्रार्थना आयत व नवकार मंत्र का पाठ किया।
सर्वप्रथम श्री महेंद्र जोशी, सुरजीत सिंह चड्ढा, विधायक संजय शुक्ला, सदाशिव यादव, चंद्रशेखर शर्मा,विनय बाकलीवाल आदि ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पश्चात कांग्रेस जन पंक्तिबध होकर दिवंगत नेताओं के स्मृति सूचक नारे लगाते हुए शास्त्री प्रतिमा पहुंचे और शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभी कांग्रेसजनों की ओर से प्रभारी श्री महेंद्र जोशी ने स्वर्गीय श्री शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन शिव बागड़ी व देवेंद्र सिंह यादव ने किया, आभार हलीमा बी ने माना।
कार्यक्रम के सूत्रधार संगठन मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद टंडन, ईश्वर झामनानी,श्याम सुंदर यादव, सहित पार्षद गण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।।।
*