![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230927_180743-780x470.jpg)
भाजपा टिकट वितरण को लेकर हानि बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना।
आदिवासी विधायक डूब प्रभावितों से बात चीत के दौरान हुए भावुक आंखों से झलके आंसू।
रिपोर्टर शाहिद पठान
धरमपुरी सरदारा सरोवर के बैंक वाटर से डूब प्रभावितों से मिलने शाम 5 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नगर में आने वाले थे लेकिन वक्त की कमी के कारण दिग्विजय सिंह खलघाट चौराहे से बड़वानी की ओर निकल गए। वही धरमपुरी प्रभावितों से मिलने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए पूर्व मंत्री कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद गोहिल, जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार सहित क्षेत्रीय विधायक पांचीलाल मेड़ा को नगर में भेज कर प्रभावितों की पीड़ा सुन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। नगर के राजबाड़ा चौक पर प्रभावितों से मिल कर सभी से हाल जाने और लिखित में आवेदन लिए और आला अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने के साथ। आला कमान को रिपोर्ट सौंपने की बात कही वही कांग्रेस सरकार बनने पर उचित मुआवजा देने का आश्वाशन दिया वही पूर्व मंत्री ने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा, क्षेत्रीय विधायक मेड़ा की क्षेत्र के डूब प्रभावितों की समस्या सुनते हुए भावुक हो गए और आंखों से आंसू झलक गए। वही पूर्व मंत्री बघेल ने मीडिया के भाजपा टिकट वितरण को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि भाजपा को हार का डर है इस लिए अपने बड़े नेताओं को जबरन टिकट दे रहे है अब दिग्गज लड़े या मुख्यमंत्री स्वयं लड़े मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230927_182657-1024x461.jpg)
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230927_182657-1024x461.jpg)
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230927_181148-1024x461.jpg)
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230927_181148-1024x461.jpg)
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230927-WA0075-576x1024.jpg)
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230927-WA0075-576x1024.jpg)