भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव; इंतजार खत्म, कांग्रेस की सूची में 100 नाम तय, इस दिन आएगी सूची, देखे किसे मिलेगा टिकट

भोपाल डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बीजेपी जहां अपने उम्मीदवारों की अपनी तीन सूची जारी कर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं कांग्रेस की अभी तक पहली सूची भी नहीं आई है। हालांकि, अंदरखाने से जानकारी सामने आई है कि, अब तक कांग्रेस ने प्रदेश की 230 में से 100 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जिनके नामों की घोषणा मध्य प्रदेश में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में कभी भी की जा सकती है। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 5 अक्टूबर के पहले जारी कर सकती है. इस सूची में 100 उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की बात कही जा रही है. इस सूची में 60 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के नाम शामिल होने की संभावना है। बाकी नए चेहरों को भी उम्मीदवारी सौंपी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस अधिकतर विधायकों को टिकट दे रही है। सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति बेहद खराब मिली है, सिर्फ उन्हीं का टिकट काटा जाएगा। बता दे भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों को टिकट की घोषणा की है। जानकारों की माने तो कांग्रेस के पैनल में आए सिंगल नाम पर दिल्ली की हरी झंडी मिल गई है। इन नेताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश भी दे दिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कमलनाथ की अनुशंसा पर अब तक ज्यादातर टिकट तय किए गए हैं। हालांकि, ये भी संभावना है कि भाजपा के बड़े नेताओं को चुनाव में उतारे जाने के बाद कांग्रेस की स्ट्रेटेजी में कोई बदलाव किए जाएं।
कांग्रेस के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर में चल रही जन आक्रोश यात्राओं के समापन के बाद ही कांग्रेस अपनी सूची जारी करेगी. इसके समापन से पहले ही अगर नाम घोषित कर देती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। ऐसे में पार्टी के 5 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा समाप्त होने के बाद कभी भी सूची जारी करने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव नवंबर के महीने में कभी भी हो सकते हैं। इसी के साथ संभावना जताई जा रही है कि, अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते तक प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले भाजपा की ओर से 79 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। अब कांग्रेस की सूची का इंतजार चल रहा है। सूत्रों की माने तो दिल्ली में 13 और 14 सितंबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों पर सहमति बन चुकी है। ब्यूरो रिपोर्ट।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!