मप्र भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी जारी की, तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसद मैदान में नजर आएंगे
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG_20230925_085745-780x470.jpg)
भोपाल डेस्क।
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 39 प्रत्याशियों के नाम हैं. दूसरी लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल, निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते और मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने जिन चार सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ा रही है, उनमें सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीति पाठक और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह व जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह के नाम शामिल हैं। प्रत्याशियों की सूची में जो बड़े नाम हैं, उससे भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री कुर्सी की दावेदारी बढ़ जाएगी और शिवराज सिंह चौहान का पांचवीं बार सीएम बनने का रास्ता मुश्किल भरा हो सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक दो लोगों के टिकट काटे गए हैं तो चार समर्थकों को टिकट भी दिए गए हैं। बता दे ने दूसरी लिस्ट में जिन 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया है उनमें से 36 सीटें 2018 के चुनाव में हारी हुई हैं। 3 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 7 पूर्व विधायकों को फिर टिकट दिए है। इनमें श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, करैरा से रमेश खटीक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, डबरा से इमरती देवी, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जुन्नारदेव से नत्थन शाह, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी, सैलाना से संगीता चारेल का थांदला से कलसिंह भाबर और देपालपुर से मनोज पटेल नाम है। करैरा से सिंधिया समर्थक जसवंत जाटव का टिकट कट गया है। हालांकि, मुरैना से सिंधिया समर्थक रघुराज कंसाना और डबरा से इमरती देवी को टिकट मिल गया है। साथ ही सिंधिया के करीबी मोहन सिंह राठौर को भितरवार सीट से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने हीरेन्द्र सिंह बंटी को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। इनके पिता मूल सिंह विधायक रह चुके हैं। हीरेन्द्र भी दिग्विजय के करीबी रहे हैं। ये करीब डेढ़ साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए है। बता दे वर्तमान में राघौगढ़ में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह कांग्रेस से विधायक हैं।