बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी पर नगर पालिका ने दिखाया

सेंधवा। ओंकारेश्वर में ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित धर्मगुरुओं के सानिध्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखने सुनने की व्यवस्था नपा द्वारा राजराजेश्वर मंदिर परिसर में रखी गई थी। ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट लंबी प्रतिमा का अनावरण का सीधा प्रसारण राजराजेश्वर मंदिर पर बड़ी एलएडी से नगर पालिका परिषद ने दिखाया। नपा से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथो सम्पन हुआ । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पालिका प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर पर दिखाया गया । प्रतिमा अनावरण के साक्षी बनी नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद लक्ष्मी शर्मा, कांता बाई यादव, गणेश राठौड़, प्रकाश निकुम, सुनील शर्मा, कृष्णा पालीवाल, मेडम भट्ट, सीएमओ मधु चौधरी, राजेश मिश्रा, दयानंद पाटीदार मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!