विविध

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. श्री रखबचंद्र बाबेल के प्रथम पुण्य स्मरण पर उत्तराधिकारियों का सम्मान


इन्दौर। सन् 1942 के आंदोलन में अपवा सर्वस्व निछावर कर देश की आजादी में भाग लेकर देश को आजाद कराने में अपना योगदान देने वाले वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. श्री रखबचंद्र बाबेल के प्रथम पुण्य स्मरण 14 सितम्बर 2023 को प्रात: 11 बजे निवास स्थान केसरबाग रोड़ स्थित 16, इंदिरा गांधी नगर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सैनानी एवं उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त आयोजन अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन एवं बाबेल परिवार द्वारा आयोजित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया एवं उत्तराधिकारी राजेन्द्र बाबेल ने देते हुए बताया कि सैनानी स्व. रखबचंद्र बाबेल का जन्म 23 नवंबर 1926 को हुआ। आप आलू वाले सेठ के नाम से जाने जाते थे। पिछले वर्ष 14 सितम्बर 2022 को प्रभुमिलन के साथ आप अपने उत्तराधिकारियों को पिछे छोड़ गए जिन्हें आपने देश भावना की शिक्षा दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!