विविध

हंसदास  मठ पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर कल बनेगी गोवर्धन पर्वत एवं यमुना की झांकियां

भगवान रणछोड़ विराजित होंगे कांच महल में – गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाएंगे भगवान कृष्ण

इंदौर  । एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव गुरुवार, 7 सितम्बर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार की शाम को दो मनोहारी झांकियां सजाई जाएंगी, जिनमें भगवान कृष्ण अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाएंगे और दूसरी झांकी में वासुदेव भगवान कृष्ण को जन्म के बाद यमुना पार कराएंगे। दोनों झांकियां बुधवार, 6 सितम्बर की शाम से आम भक्तों को दर्शनार्थ उपलब्ध रहेंगी। बुधवार को ही प्रख्यात मुद्रा डांस स्टूडियो की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार श्रीमती पल्लवी शर्मा द्वारा कत्थक एवं क्लासीकल डांस की प्रस्तुतियां सायं 7 बजे से दी जाएगी।

मठ के पं. पवनदास महाराज ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव गुरूवार को रात 12 बजे मनाया जाएगा। सायं 6 बजे से मठ स्थित शहर के सबसे बड़े 6 फीट ऊंचे राधाकृष्ण के विग्रह वाले मंदिर में लड्डू गोपाल की नयनाभिराम झांकी का निर्माण भी किया जा रहा है। तुलसी अर्चना एवं माखन मिश्री के भोग के आयोजन भी होंगे। रणछोड़ मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर सहित सभी देवालयों के समक्ष भगवान के जन्म से संबंधित मनोहारी झांकियों का निर्माण कर भगवान रणछोड़जी को कांच महल में विराजित किया जाएगा, जबकि दूसरी झांकी में वासुदेव नन्हें कृष्ण को टोकनी में रखकर यमुना पार करते नजर आएंगे। गुरुवार को भजन गायक गोवर्धलाल दग्धी की भजन संध्या भी सायं 7 बजे से होगी। संपूर्ण मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा भी की गई है, जो हर वर्ष की तरह भक्तों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। जन्माष्टमी पर भगवान शालिग्राम एवं लड्डू गोपाल का गोपाल सहस्त्रनाम एवं श्रीसूक्त से अभिषेक भी होगा। गुरूवार रात 12 बजे जन्मोत्सव के लिए विशेष झूला भी बनाया जा रहा है। भगवान रणछोड़जी के साथ गणेशजी एवं हनुमानजी के श्रृंगारित स्वरूप के दर्शन भी आम भक्तों को हो सकेंगे। रात साढ़े 11 बजे से अभिषेक एवं रात 12 बजे जन्म महोत्सव की महाआरती एवं श्रृंगार दर्शन होंगे। सवा क्विंटल खिच़ड़ी प्रसाद का वितरण भी भक्तों में किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!