विविध

गीता भवन में  कल रात जन्माष्टमी पर डॉ. सोनल शर्मा द्वारा नृत्य नाटिका

इंदौर,  ।  मनोरमागंज स्थित गीता भवन में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार 7 सितम्बर को सुबह से मध्य रात्रि तक भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न रंगारंग आयोजन होंगे। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम ऐरन, मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि सुबह 9 से 10 .30 बजे तक नेमिषारण्य से आए स्वामी पुरुषोत्तमानंद सरस्वती की प्रवचन होंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे से कृष्ण मंदिर में गीता भवन भक्त मंडल द्वारा भजन संकीर्तन के बाद सायं 5.30 से 6.30 बजे तक स्वामी पुरुषोत्तमानंद के कृष्ण जन्म पर विशेष प्रवचन होंगे। रात 9 बजे से संस्था काथिकी की ओर से डॉ. सोनल शर्मा एवं उनकी शिष्याओं द्वारा शास्त्रीय एवं कत्थक नृत्य के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। 50 मिनट की अविध वाले इस नाटक का समापन उत्तरप्रदेश के लोकनृत्य बरसाने की होली के साथ होगा। रात्रि में रंगारंग भजन संध्या का आयोजन भी होगा और ठीक 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। जन्माष्टमी पर गीता भवन स्थित सभी देवालयों  विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!