विविध
विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल की बहनों ने बी एस फ के जवानों की कलाईयों पर बांधी राखी

इंदौर। विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल की बहनों ने बी एस फ के जवानों की कलाईयों पर बांधी राखी बांधी।
विश्व जागृति मिशन इंदौर, मंडल के महामंत्री कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप बडोले, विजय पांडे ने बताया कि भद्रा के पूर्व आज शुभ मुहरत में बी एस एफ के जवान एवम सीसुब के जवानों कलाई पर राखी बांधते से ही जवानों के नेत्रों से आंसू निकल पड़े। जवानों को घर की याद आ गई। कुछ जवानों ने मन अभिव्यक्ति करते हुए कहा कि आज हमें एकदम आज घर जैसा लग रहा है। हम जब बार्डर होते हैं तो हमें बहुत याद आती हैं पर हमें देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।
मिशन परिवार की बहनें जवानों को राखी बांधने के लिए राऊ,मऊ, देवास देपालपुर से आई थी। इस अवसर पर वंदना शर्मा, शारदा तलरेजा, सरिता यादव से कई बहाने उपस्थित थीं।अंत आभार गोविंद गंगराड़े ने माना