भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं इसी के अंतर्गत नगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
आयोजन की सूत्रधार भाजपा नगर महामंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती सविता अखंड एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि 14 अगस्त को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चिमन बाग मैदान से राजवाड़ा तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा एवं समाज के विभिन्न वर्गों की मातृ शक्ति बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम की व्यवस्था पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी ने संभाली और यात्रा को हरी झंडी विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती अंजु माखीजा ने किया।