विविध

हर घर पर लहराएं शान से तिरंगा, इसी जनभावना को लेकर इन्दौर पुलिस सड़को पर निकली हाथों में लेकर तिरंगा🇮🇳

🇮🇳

इंदौर । देश वासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर, प्रत्येक देशवासी अपने घर पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्वो को मनाएं, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, शासन व पुलिमुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 13 से 15 अगस्त 2023 की अवधि में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का आयोजन

हर घर तिरंगा’’ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मकरंद देऊस्कर के निर्देशन तथा अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) श्री मनीष कपूरिया एंव अति. पुलिस आयुक्त (अप./मु.) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में आज दिनांक 12.08.23 को पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री आदित्य मिश्रा की अगुवाई में नगरी पुलिस इंदौर ज़ोन-1 के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर वाहनों से एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ।

रैली में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री आदित्य मिश्रा, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री आलोक शर्मा ज़ोन- के अनुभागों के सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारीगण सहित करीब 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ आम नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास किया गया।
ये तिरंगा रैली राऊ से शुरू होकर, राजेन्द नगर क्षेत्र से होते हुए आजाद नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई मूसाखूड़ी तक लोगों के बीच पहुंची। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिंरगा लहराते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता रैली पूरे जोश उत्साह के निकाली गई। तथा लोगों से आव्हान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।
इस दौरान आम नागरिकों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे रैली मार्ग पर विभिन्न समुदाय व वर्ग के लोगों ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी कर, इस तिरंगा रैली का स्वागत किया और अपने घरों पर अवश्य ही हम लहराएगें तिरंगा, ये संकल्प भी लिया गया।

रैली के आजाद नगर क्षेत्र में पहुंचने पर डीसीपी श्री आदित्य मिश्रा ने सभी को संबोधित कर कहा कि इंदौर पुलिस अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रहीं हैं, आप भी इसमें सहयोगी बने। ना ड्रग्स का सेवन करें और ना ही अपने क्षेत्र में बिकने दे। अवैध नशाखोरी या बिक्री के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को अवश्य सूचित करें। इस पर सभी ने नशा मुक्त आजाद नगर बनाने का संकल्प लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!