पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में निकली गई तिरंगा यात्रा

इंदौर। शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हर घर तिंरगा अभियान के तहत, नगरीय पुलिस ज़ोन 2 के पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्र अंतर्गत भी थाने के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त रैली थाना क्षेत्र परदेसीपुरा थाने से प्रारंभ होकर भट्टा नाका- कुलकर्णी नगर नाका- कुलकर्णी नगर नया ब्रिज- सुभाष नगर चौराहा- डमरू चौराहा- बैरवा बगीचा- सफेद मंदिर- परदेसीपुरा चौराहा- पाटनीपुरा चौराहा- आस्था टॉकीज रोड- 11 नंबर रोड- 26 नंबर रोड- नंदा नगर- यशोदा गेट- तीन पुलिया- सुभाष नगर चौराहा- बंसी प्रेस की चाल-विश्रांति चौराहा होते हुए वापस थाना आई जिसमें लगभग 300 दो पहिया वाहन शामिल थे। इसमें पुलिस और नगर सुरक्षा समिति सदस्यगण की सहभागिता रही। सभी ने तिरंगे को अपने हाथ में लेकर सभी को यह संदेश दिया कि हमें अपने देश की आन बान और शान तिरंगे को घरों पर फहराकर हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।