खेतिया, मंडी बोर्ड स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विशेष आयोजन
खेतिया से रविंद्र सोनिश की रिपोर्ट। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विप्पण बोर्ड की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे है। कृषि उपज मंडी समिति खेतिया के सचिव श्री मंशाराम जमरे ने जानकारी देते बताया कि 4 अगस्त 2023 को मप्र राज्य कृषि विप्पण बोर्ड की स्थापना के 50 वर्ष हो रहे है। अतः स्थापना के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर 2 अगस्त 23 को विद्यालयीन छात्रों की रंगोली, चित्रकला व गोला फेक प्रतियोगिता होगी। 3 अगस्त 23 को मंडी प्रांगण खेतिया में कृषक संगोष्ठी व वृक्षारोपण आयोजित है। उन्होंने किसानों, व्यापारियों से अपील की है कि मंडी बोर्ड के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल रहकर उत्साह वर्धन करें। मंडी समिति खेतिया में तैयारियां चल रही है। मुख्य प्रवेश द्वार का रंगरोगन किया जा रहा है। खेतिया की
कृषि उपज मंडी मप्र और महारास्ट्र की सीमा पर है। जहाँ दोनों ही राज्य के कृषक अपनी उपज विक्रय हेतु लाते है। खेतिया की मंडी प्रदेश की अच्छी आय वाली मंडी में शामिल है।