एकल अभियान महिला समिति और महिला मोर्चा ने किया कथा वाचक का स्वागत और सम्मान

सेंधवा।
सेंधवा में अग्रवाल सोशल ग्रुप द्वारा चल रही शिवपुराण महाकथा में एकल अभियान महिला समिति सेंधवा की मातृशक्ति द्वारा रविवार को कथा वाचक महाराज श्री पीयूष जी महाराज का सम्मान किया गया। संतश्री ने एकल अभियान कोे बहुत ही सराहनीय कार्य बताया। व्यासपीठ से सभी से आग्रह किया कि जितने भी सक्षम व्यक्ति एकल अभियान के गरीब बच्चों के पास पहुंचकर उन्हें उनकी आवश्यकता की वस्तुओं को वितरित करें। एकल अभियान बहुत ही अच्छा कार्य पूरे देश में कर रहा है। महाराज जी ने व्यासपीठ से पूरी महिला समिति को आशीर्वाद दिया और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए मातृशक्ति को महाराज जी द्वारा आशीर्वाद दिया गया। इसी प्रकार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भी महाराज जी का शाल श्रीफल व 108 बिल्वपत्र की माला द्वारा सम्मान किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जयंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष ज्योतस्ना अग्रवाल, मंडल महामंत्री अभीलाषा भट्ट, अनिता धामोने, आरती अग्रवाल, विमल वंदना, ललिता शर्मा, अनुराधा शर्मा व अन्य बहनों द्वारा शाल श्रीफल व 108 बिल्वपत्र की माला द्वारा सम्मान किया।

जिसके अंदर सतीत्व है तो वो साक्षात देवी है-
पीयूष जी महाराज ने रविवार को कथा प्रवचन के दौरान कहा कि सती तुलसी का चरित्र भाव जागता है की स्त्री भले कुरूप हो, गरीब हो, दीन हो परंतु अगर उसके अंदर सतीत्व है तो वो साक्षात देवी है। देवता भी उसके दर्शन को करने आते हैं। इसलिए पुरुष हो या स्त्री सब अपने चरित्र को संभाले, तो देवता भी उसकी स्तुति करते है।