अग्रसेन सोशल ग्रुप की श्रावण मास यात्रा अखण्ड धाम से रवाना
जुलाई माह में जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ वाले सदस्यों सम्मान किया

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट से :–
इंदौर।अग्रसेन सोशल ग्रुप की श्रावण मास यात्रा अखण्ड धाम से 100 से अधिक सदस्य 1 बस और 10 कारो से रवाना हुई। यात्रा का महामंडलेश्वर चैतन्यस्वरूप स्वामी जी ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
यात्रा देपालपुर चौबीस अवतार मंदिर बोरेश्वर महादेव ग्राम दंगवाड़ा होते हुए शाम को महाँकाल लोक पहुचेगी ।
ग्रुप समंवयक राजेश शशि गर्ग अध्यक्ष संजय किरण मंगल संचालक सतीश संगीता गोयल ने बताया की यात्रा में लोक मंगल की कामना के साथ हाल ही रेल दुर्घटना में दिवंगत 300 से अधिक यात्रियों के लिए शांति प्रार्थना की जायेगी। श्री बोरेश्वर महादेव दंगवाड़ा में 150 से अधिक पेड़ पौधे बिल्वपत्र आम जाम जामुन आँवला के लगाए जायगे। यात्रा में विशिष्ठ सेवाओ के लिये शिव सविता जिन्दल राजेन्द्र पूनम गुप्ता सुरेश वर्षा गुप्ता का सम्मान भी किया गया। जुलाई माह में जिनके जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ आते हैं उनका सम्मान भी किया गया।