महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ किया प्रदर्शन

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि भोजपुरी गायिकी नेहा सिंह राठौर द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहकर अपमानित करने पर महिला मोर्चा द्वारा रीगल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती शैलजा मिश्रा ने कहा कि नेहा सिंह राठौर सुर्खियों में बनी रहने के लिए इस तरह का झूठा षडयंत्र कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वे सीधी घटनाक्रम के आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गणवेश में दिखाती हैं तो कभी प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर विवादित पोस्ट डालती है। यह मध्य प्रदेश की धरती है और यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जहां महिला, बुजुर्गों, युवाओं व हर वर्ग का मान-सम्मान होता है। नेहा राठौर के इस कुत्सित षड्यंत्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भारतीय जनता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अंजू मखीजा, नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड, श्रीमती ज्योति तोमर,श्रीमती पद्मा भोजे,श्रीमती अनीता व्यास,श्रीमती ज्योति पंडित, श्रीमती वृंदा गौड़,श्रीमती कंचन गिदवानी, श्रीमती गायत्री गोगड़े, श्रीमती विजयलक्ष्मी गोहर,चंदा खत्री बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रहीं नेहा राठौरः श्रीमती शैलजा मिश्रा
महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ किया प्रदर्शनइंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा ने बताया कि भोजपुरी गायिकी नेहा सिंह राठौर द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहकर अपमानित करने पर महिला मोर्चा द्वारा रीगल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती शैलजा मिश्रा ने कहा कि नेहा सिंह राठौर सुर्खियों में बनी रहने के लिए इस तरह का झूठा षडयंत्र कर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वे सीधी घटनाक्रम के आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गणवेश में दिखाती हैं तो कभी प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लेकर विवादित पोस्ट डालती है। यह मध्य प्रदेश की धरती है और यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जहां महिला, बुजुर्गों, युवाओं व हर वर्ग का मान-सम्मान होता है। नेहा राठौर के इस कुत्सित षड्यंत्र को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में नेहा राठौर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
भारतीय जनता महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अंजू मखीजा, नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड, श्रीमती ज्योति तोमर,श्रीमती पद्मा भोजे,श्रीमती अनीता व्यास,श्रीमती ज्योति पंडित, श्रीमती वृंदा गौड़,श्रीमती कंचन गिदवानी, श्रीमती गायत्री गोगड़े, श्रीमती विजयलक्ष्मी गोहर,चंदा खत्री बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही