विविध

मैंगो जत्रा का हुआ समापन, आखिरी दिन भी स्वादप्रेमियो ने जमकर खरीदे हापुस आम

आम की बिक्री का आंकड़ा पहुचा करीब 60,000 दर्जन आम पर

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट: ——

अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ बिदा हुई मैंगो जत्रा

इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज में 4 दिनों से चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मैंगो जत्रा का सोमवार को समापन हो गया।बारिश के चलते एक और चले जत्रा में सोमवार को भी स्वाद के शौकीनों ने आम खूब खरीदे। यह आयोजन बहुत ही सफल रहा,हर बार की तरह ही इस बार भी मैंगो जत्रा को जबरजस्त प्रतिसाद मिला। अंतिम दिन स्वादप्रेमियों की भीड़ खूब उमड़ी।

ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि बारिश के चलते मैंगो जत्रा का एक दिन और सोमवार को बढ़ने से स्वाद के शौकीनों ने खूब आम खरीदे। अधिकतर कृषकों का आम बिक गया। चौथे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका। महाराष्ट्र रत्नागिरी और देवगढ़ का विश्व प्रसिद्ध हापुस आम का इन चार दिनों में हजारों स्वाद के शौकीनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही स्वाद प्रेमियों ने खूब चखे। हर बार की तरह इस बार भी मैंगो जत्रा में खासा उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी , लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फ़ूड झोंन का लुत्फ उठाया। आम की बिक्री का आंकड़ा सोमवार तक करीब 60,000 दर्जन आम पर जा पहुंचा।

जत्रा की सफलता पर दांडेकर और राजेश शाह ने इंदौर के स्वाद के शौकीनों का बहुत बहुत आभार माना जिन्होंने जत्रा को इतना सफल बनाया उन्होंने इंदौर प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। अगले साल फिर जत्रा में मिलने के वादे के साथ मैंगो जत्रा ने बिदाई ली।

मैंगो जत्रा में विधायक आकाश विजयवर्गीय पधारे उन्होंने भी हापुस आम खरीदे भी और चखे भी। उन्होंने मैंगो जत्रा केआयोजकों को बधाई दी।

मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की भी खूब बिक्री हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार,अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने खूब आम चखे।स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी खूब जायको का स्वाद लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!