धारराजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर धरमपुरी कांग्रेस में खुशी की लहर है। ढोल नगाड़े बजाकर जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई।

रिपोर्टर शाहीद पठान

धरमपुरी: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी धरमपुरी बाई पास चौराहे पर पूरे जोश के साथ मनाई गई। नगर कॉग्रेस व ब्लाक कॉग्रेस के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाई पास चौराहा पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस सरकार बनने पर खुशी जताई।
नगर कॉग्रेस अध्यक्ष बाबू खान ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणामों से नफरत का बाजार बंद हुआ है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है, यह राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के साथ ही कार्यकर्ताओ के सामुहिक प्रयासों की जीत है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद परिवर्तन की लहर शुरु हो गई है जो मप्र के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगी इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजुबेन चौहान, ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार, नगर कॉग्रेस अध्यक्ष बाबू खान पार्षद, पूर्व जनपत उपाध्यक्ष अजय पाटीदार, अकिल ज़मीदार, आसिक ज़मीदार, आसिक पहलवान, असलम ज़मीदार, अल्तु मेव, जाकिर भव, राजा वारसी, इकराम खान, इमरान अली, सुदामा सेन जोसब मेकेनिक, अर्पढ़ विश्वकर्मा कड़न पेढवी, आदि कॉग्रेस कायकर्ता मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!