कमलनाथ ने कहा भाजपा के कई नेता संपर्क में, कांग्रेस में आने के इच्छुक’

भोपाल डेस्क।
भारतीय जनता पार्टी से कई लोग कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं। जनपद अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य मुझ से लगातार मिलकर अपनी चिंता व्यक्त करते हैं।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि उन्होने कहा कि इस बार टिकट वितरण में किसी का रिकमंडेशन और दबाव बिल्कुल नहीं चलेगा। एआईसीसी स्थानीय स्तर पर सर्वे करा रही है , स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करके ही टिकट वितरण किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिवनी मालवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को यह बात कही। कमलनाथ ने सभा में कहा कि आज हम ईद मना रहे हैं और साथ ही भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया भी मना रहे हैं यह हमारे देश की विभिन्नता का सूचक है। हमारे देश में इतने धर्म जाति और संप्रदाय के लोग सब मिलजुल कर शांति से रहते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है तोड़ने की नहीं।
कमलनाथ जी का संबोधन :
— MP Congress (@INCMP) April 22, 2023
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में जनसभा को संबोधित किया।
"जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" pic.twitter.com/a4WbdM5O2R
कमलनाथ ने कहा कि हमारा नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र की राजधानी माना जाता है। 15 साल बाद हमारी सरकार आई थी तो हमने किसान कर्ज माफी के जरिए प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत की थी। अकेले नर्मदा पुरम जिले में 53000 किसानों का कर्जा हमने माफ किया था। साथ ही बिजली बिल आधा करने का कार्य हमने किया था।
