बड़वानीमुख्य खबरे
सेंधवा; भाजपा नेता मोनू अग्रवाल का दुःखद निधन

सेंधवा।
शहर से एक किमी दूर ग्राम गोई निवासी भाजपा नेता और व्यवसायी मोनू अग्रवाल का शनिवार देर रात दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9.30 बजे भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ने घर के पास ही गोई पुल पर आत्मदाह का प्रयास किया। जिस पर उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया। इंदौर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में शहर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। बता दे घटना के कारण का पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही समाजजन, भाजपा नेता व अन्य अस्पताल पहुंचे। अग्रवाल का कंस्ट्रक्शन (ठेकेदार) का व्यवसाय करते थे। वे भाजपा के सक्रिय नेता होकर वर्तमान में ग्रामीण मंडल कोषाध्यक्ष पद पर थे। अग्रवाल के निधन से समाजजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई।