खरगोन नगरपालिका ने टैक्स जमा नहीं करने पर 4 फैक्ट्रियों को किया सील, 35 बकायादारों के वसूली वारंट

खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट।
खरगोन नगर पालिका प्रशासन राजस्व कर वसूली अभियान चला रही है। इसी बिच लोगो को अगाह करने के बावजूद संपत्ति कर नही भरने की दशा में नगर पालिका अमले ने 4 फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। जिससे हड़कंप मच गया। नगर पालिका ने चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न करों की वसूली को लेकर कार्रवाईयां शुरू की है। इसके तहत शनिवार को 4.5 लाख रुपए से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने से चार फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 35 बकायादारों को वसूली वारंट जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है लंबित जल और संपत्ति कर वसूलने के लिए नगर पालिका प्रशासन छेड़ी जिसके तहत चार फैक्ट्रियों को सील किया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारी की मानें तो उनकी यह मुहिम लगातर जारी रहेगी और प्रशासनिक स्तर पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
समय पर जमा करें कर-
नपा अध्यक्ष छाया जोशी व सीएमओ प्रियंका पटेल ने समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे अपने समस्त बकाया करों, शुल्कों, दुकान किराया, लीज रेंट आदि का भूगतान 31 मार्च के पूर्व कर दें। नगर पालिका द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई से बचें।