विविध

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

जरूरतमंदों की मदद, युवक युवती परिचय सम्मेलन, स्वास्थ्य शिविर और जन जागरूकता, तीज त्यौहार और परंपरा को जीवंत रखने का लिया संकल्प

इंदौर| विश्व ब्राह्मण समाज संघ देशभर में नई ऊर्जा और जोश के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करेगा धार्मिक तीज त्यौहार और परंपराओं को जीवंत बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे इसके साथ ही जरूरतमंदों की मदद स्वास्थ्य शिविर आदि के आयोजन साल भर किए जाएंगे|
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत( पूर्व राज्य मंत्री राज्य मध्य प्रदेश शासन) ने बताया कि संघ के प्रदेश प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था साल भर की गतिविधियों का अवलोकन किया गया उत्कृष्ट काम करने के संकल्प को दोहराया गया| पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि विश्व ब्राह्मण समाज संघ देशभर में ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित भाव से काम करेगा इसके लिए राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आदि कई प्रदेशों में कार्यालय खोले जाएंगे यहां पर नए पदाधिकारियों को दायित्व पर जाएंगे जिसमें प्रमुख रुप से विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी एकत्रित और उनके लिए समय-समय पर परिचय सम्मेलन का आयोजन करना इसके साथ ही मध्य प्रदेश इंदौर सहित कई जिलों में जन जागरूकता और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन करने की प्राथमिकता रहेगी| पंडित योगेंद्र महंत ने यह भी बताया कि धार्मिक पुस्तकों का प्रचार प्रसार संघ प्रमुखता से करेगा ताकि आने वाली नई पीढ़ी को हमारी पुरातन संस्कृति को समझने मैं आसानी हो एक सशक्त समाज का निर्माण संस्कृति को बगैर जाने अधूरा ही रहता है, युवाओं में फैल रहे पाश्चात्य संस्कृति के भ्रम को दूर करने के लिए भी पदाधिकारी जन जागरूकता अभियान चलाएंगे | धर्म क्षेत्र गौ सेवा के लिए समाज में जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे| हंसदास मठ पर आयोजित समाज जनों की बैठक में तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव विजय बोडखा, राष्ट्रीय अधिकारी कार्यकारिणी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राधेश्याम व्यास, प्रदेश संयोजक पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेश पाठक, मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी अशोक चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पांडे एवं गिरिजेश तिवारी, मध्य प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष पंडित आदित्य डॉ मोहन शर्मा आदि को नए दायित्व दिए गए
महिलाओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ,नया दायित्व
विश्व ब्राह्मण समाज संघ मध्य प्रदेश इकाई प्रदेश संयोजक श्रीमती सावित्री महंत को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, राष्ट्रीय सचिव महिला विग श्रीमती वर्षा शर्मा महिला विग प्रदेश अध्यक्ष में अनीता व्यास, संभागीय अध्यक्ष नीता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ अर्पणा जोशी ,को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!