विविध

नारी को सम्मान देना हमारे लिए गौरव की बात



इंदौर।मालवांचल यूनिवर्सिटी इंडेक्स समूह द्वारा इंटरनेशनल वूमेन डे के पूर्व सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें इंडेक्स समूह संस्थान की महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इंडेक्स समूह द्वारा महिला कर्मचारियों को स्व.मुन्नीदेवी भदौरिया की स्मृति में इंडेक्स वूमेन आफ द ईयर अवार्ड भी प्रदान किया। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराजसिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इंडेक्स वूमेन आफ द ईयर अवार्ड 2023 डॅा. अवनिंदर मीत नैय्यर,डॅा.सुधा श्रीवास्तव,डॅा. रेशमा खुराना,डॅा. पूनम तोमर राणा,प्रियंका सिंह को दिया।
सम्मान समारोह में मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति एन के त्रिपाठी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम नारी को बेहतर सम्मान दे। महिलाएं स्वास्थ्य,पुलिस,राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व कर रहे है। नारी को सम्मान देना हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रो.चांसलर डॅा.संजीव नारंग,रजिस्ट्रार डॅा.एम क्रिस्टोफर,डीन डॅा.सतीश करंदीकर,प्राचार्य डॅा.स्मृति जी सोलोमन आदि शिक्षक उपस्थित थे।

नृत्य के जरिए पेश की नारी की वीरता और सम्मान की कहानी

मालवांचल यूनिवर्सिटी इंडेक्स समूह द्वारा इंटरनेशनल वूमेन डे के पूर्व महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इंडेक्स समूह संस्थान की छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता में नारी के अलग-अलग रूपों को एक खास अंदाज में प्रस्तुत किया। अपने नृत्य के जरिए छात्राओं ने बताया कि नारी आज समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। नारी को सम्मान देना हमारे लिए गौरव की बात है। अरुणिमा सिन्हा की कहानी के जरिए महिलाओं की ताकत को छात्राओं ने मंच पर पेश किया। नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम विजेता इंडेक्स डिपार्टमेंट आफ फिजियोथैरेपी एंड पैरामेडिकल के छात्रों का इंडेक्स समूह के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और डीन डॅा.जीएस पटेल ने पुरस्कार दिया। आभार असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!