इंदौरधर्म-ज्योतिष

कथा में धूमधाम से मनाया गया नन्हें कृष्ण का जन्मोत्सव

इंदौर, । खजराना स्थित पीपल चौक पर श्रीधाम वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के सानिध्य में पाटीदार समाज एवं घाटीवाला परिवार द्वारा आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ में आज भगवान राम एवं कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए गए। कथा स्थल को विशेष रूप से माखन की मटकियों और गुब्बारों से सजाया गया था। भक्तों के सैलाब के बीच सुसज्जित टोकनी में नन्हें श्रीकृष्ण को लाते ही उनके दर्शनों के लिए भक्तों में होड़ मच गई। नंद में आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की भजन पर समूचा मंडप झूम उठा।

अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल, मुंबई से अभिनेता अनिरुद्ध प्रतापसिंह आदि ने आरती में भाग लिया।

स्वामी भास्करानंद ने इस अवसर पर कहा कि राम और कृष्ण भारत भूमि के प्राण तत्व हैं। राम नाम की भक्ति का बीज पूरे ब्रह्मांड को लहलहा देता है। भक्ति का बीज कभी बंजर नहीं होता। कृष्ण इस देश के कण-कण में और राम रोम-रोम में व्याप्त है। साध्वी कृष्णानंद ने आज भी कृष्ण जन्मोत्सव पर मनोहारी भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर बनाए रखा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से सायं 4 बजे तक चल रही है। मंगलवार को बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंगों की कथा होगी। कथा में भक्तों का सैलाब दिनोंदिन बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!