बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा में पूज्य गिरी बापू ने कहा शांति के गर्भ में ही समस्त सुख निवास करते है, शांत ह्दय की भूमि पर ही आंनद बरसता है।

सेंधवा।
दूसरे दिन की कथा का प्रारंभ करते हुए श्री गिरी बापू ने कहा कि उमापति के स्मरण से ही शरीर रूपी भवन में स्थित अमंगल कारी तत्व का हरण होता है। तुलसीकृत मानस का प्रारंभ शिव कथा से होता है, तो शिव पुराण का प्रारंभ राम कथा से होता है। यहां तप के अभिमान में नारद द्वारा शिवगणों और विष्णु को श्राप दिया गया है। अहंकार से नारद का ह्रदय अशांत है, इसी अशांति को दूर करने के लिए विष्णु अपने मुख से ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र की शरण में जाने का संदेश देते हैं। जो आदि और अनादि है सभी मंत्र और वेदों का उद्गम है। यह ग्रहों की हो या संस्कारी समस्त पीड़ा का अंत करता है। इसका जाप श्रीहरि और ब्रह्मा भी करते हैं। राम हो या कृष्ण, पांडव हो या दशरथ जी सभी महादेव का मंत्र जपते हैं। यह मंत्र शिव के मुख से प्रकट हुआ है। यह सभी विद्याओं का उद्गम है। यह वट वृक्ष के बीच की तरह है इसमें जगती के कल्याण का भाव है। शिव के आंगन में वर्ण भेद नहीं है। यहा ब्राह्मण और शूद्र सब बराबर है। उसका चरित्र निर्मल है उसके पास शांति है। शांति के गर्भ में ही समस्त सुख है। हृदय के शांत सरोवर में ही आनंद बरसता है।

प्रवचन देते पूज्य गिरी बापू
शिव मंत्र विश्व के सात करोड़ मंत्रों में श्रेष्ठ
शिव मंत्र विश्व के सात करोड़ मंत्रों में श्रैष्ठ है। जिसके मन में यह मंत्र स्थित हो जाता है। उसे कुछ भी पढ़ने की आवश्यकता नहीं है यदि हृदय और मन में भी स्थित नहीं हुआ तब उसकी जीव्हा पर भी यह स्थित हो जाए तो जीवन सफल हो जाता है। क्योकि शांत ह्दय की भूमि पर ही आनंद बरसता है। शांति के लिए भस्म का त्रिपुण्ड करने की सलाह विष्णु ने नारद को दी है। वर्तमान में अनेकों तिलक विभिन्न धर्म गुरूओं का लोगो (प्रतिक) बन गया है। यदि हम सनातन की रक्षा करना चाहते है तो संगठन जरूरी है।
शिव को श्मशान की भस्म नहीं चढ़ती है। भस्म का अर्थ एक दिन सब नष्ट हो जाएगा।

इसलिए कहते है भस्मांग रागाय नमः शिवाय्
जिनका कभी जन्म और मृत्यु नहीं हुई है उसी ने जगत की रचना की है। सृजन का लय और प्रलय की व्यथा महादेव में निहित है। संत ने कहा जो चमत्कार दिखलाता है वह मदारी है, संत नहीं अंत में आपने रूद्राक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला जो शिव स्वरूप है।

कथा स्थल तक आने जाने की व्यवस्था।
शिव कथा में आने एवं जाने के लिए आयोजन समिति ने वाहनों की व्यवस्था की है। शहर के चार स्थान जोगवाड़ा रोड निवाली रोड, छोटी बिजासन माता मंदिर, गोई से इंदिरा कॉलोनी होते हुए नया बस स्टेशन पुराना बस स्टेशन से कथा स्थल तक वाहन की व्यवस्था की गई है।

प्रवचन सुनने उमडे श्रद्धालु
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!