इंदौर
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

इंदौर ~लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने उनकी प्रतिमा छोटी ग्वालटोली स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद करते हुवे बाकलीवाल ने कहा कि सरदार पटेल का स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व करने पर श्री पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर सरदार की उपाधि मिली थी। रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के कारण श्री पटेल को लौह पुरूष भी कहा गया।
संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने किया।।