वरला; पूर्व पति ने सरेराह हमला किया, पत्नी की मौत, पति घायल
बडवानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम दुगानी में भरे बाजार में सनसनीखेज हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम दुगानी में एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर वरला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को वरला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक महिला का षव पीएम के लिए अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला विवेचना में लिया है। लोगों के अनुसार मृतिका केरमा बाई पति सतीलाल 23 साल निवासी देवली है। वहीं घायल व्यक्ति महिला का पति सतीलाल है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीलाल व महिला केरमा बाई पर उसके पूर्व पति द्वारा हमला किया गया है। जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं वर्तमान पति घायल है। बताया जा रहा है आरोपी ने गन्ना काटने के धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वरला थाना प्रभारी एसएस रघुवंषी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवष्यक कार्रवाई की। पूरे मामले में पुलिस फिलहाल जांच की बात कर रही है। ग्राम देवली निवासी मुकेश डूडवे ने बताया कि घायल सतीलाल को धुले ले जाया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है।
मौके पर मौजूद भीड व जांच करते पुलिस टीम।