खेतिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की कार्यकारिणी भंग
खेतिया से राजेश नाहर की रिपोर्ट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया है उक्त उक्त जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने बताया कि संगठन में आवश्यक फेरबदल किया जाना जरूरी हुआ है जिसके चलते मिले निर्देशों का पालन करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित ब्लॉक कांग्रेस की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। क्षेत्रीय विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी पुनर्गठित करते हुए नवीन नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त शिघ्र नियुक्त किए जाएंगे । जिला कांग्रेस संगठन में विभिन्न प्रकोष्ठ व इकाई के पदाधिकारी फिलहाल यथावत बने रहेंगे। श्री पटेल ने अनौपचारिक चर्चा में बताया कि संगठन में फेरबदल एक प्रक्रिया है जिसके तहत कार्यकारिणी भंग की गई है व आपसी चर्चा कर नई कार्यकारिणी शिघ्र ही घोषित की जा रही।