बड़वाह। भारत विकास परिषद की सेवा रंग लाई…साईं हॉस्पिटल में दूसरी डायलिसिस मशीन का हुआ शुभारंभ

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर में भारत विकास परिषद एवं नगर के प्रतिष्ठित साईं हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए दूसरी डायलिसिस मशीन का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है।
8 माह पूर्व भारत विकास परिषद की बड़वाह शाखा द्वारा साईं हॉस्पिटल में किडनी जैसी गभीर बीमारियों के उपचार हेतु एक डायलेसिस यूनिट का शुभारंभ किया था जिसके माध्यम से अब तक 531 डायलिसिस पूरी हो चुकी है।
पूर्व में मरीजों को डायलिसिस के लिए इंदौर जैसे नगरों के बड़े हॉस्पिटलों में जाना पड़ता था जहाँ बहुत महंगे इलाज ओर आने जाने की परेशानियों से रूबरू होना पड़ता था। यहां पर संस्था के सहयोग से मात्र 1100 रुपए में मरीजों डायलिसिस किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकता मंद लोगों के लिए संस्था के सहयोग से निःशुल्क डायलेसिस भी कि जा रही है। साईं हॉस्पिटल परिसर में भव्य कार्यक्रम के बीच दूसरी मशीन का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी मशीन के लिए 6 लाख रुपए के दानदाता सौम्य अरिहंत कल्याण सेवा समिति इंदौर के अध्यक्ष ज्ञानश्री बाफना एवं नरेंद्र बाफना के साथ ही अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश डाकोलिया, प्रतीक कोठारी साहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दूसरी मशीन के लिए एक लाख के सहयोगी श्री ईश्वर चंद जी अग्रवाल, बसंत जी अग्रवाल के साथ ही पुष्पेंद्र जी का भी स्वागत किया गया। नगर के प्रथम नागरिक राकेश गुप्ता ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बड़वाह के लिए गौरव मयी क्षण बताया।
इस सेंटर की सबसे खास बात यह हे कि जहा बड़े से बड़े हॉस्पिटल में डायलेजर ओर ट्यूब को 6 से 7 बार उपयोग किया जाता है वही इस सेंटर पर हर डायलिसिस में डायलेजर नया उपयोग किया जाता है जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है और ब्लड अच्छे से फिल्टर होता है।इसी का परिणाम था कि तीन मरीजों की डायलिसिस बंद हो गया ओर अब वे स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
दो मरीजों ने इस सेंटर को अपने लिए वरदान बताते हुए साईं हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ ओर खासकर भारत विकास परिषद की टीम एवं डॉक्टर अजय मालवीय की सेवाओं को अतुलनीय बताया।
इसके साथ ही संस्था को दान देने वाले अशोक जैन, निलेश रोकड़िया, हरीश सामरिया, राकेश गुप्ता सहित अनेक दानदाताओं का स्वागत किया गया। डायलिसिस सुविधा के बारे में डॉक्टर अजय मालवीय ने विस्तार से प्रकाश डाला।ओर दानदाताओं के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन अभय पारख एवं अतिथियों का स्वागत करने वालों में अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्रीतेश छाजेड़, विशोक छाजेड़, मोंटी संधू सहित संस्था के सभी सदस्य शामिल थे।




