वरला पुलिस ने पैसा एक्ट के तहत दो पक्षों में आपसी समझौता कराया

सेंधवा।
थाना वरला पुलिस ने ग्राम वरला में ग्राम सभा की बैठक में पैसा एक्ट के तहत शांति विवाद निवारण समिती द्वारा दो पक्षों में आपसी समझौता कराया।
बता दे बड़वानी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पैशा एक्ट के तहत जिले के सभी थाना प्रभारीयों को पैसा एक्ट के तहत ग्राम सभा कि बैठक लेकर विवाद निवारण करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर थाना वरला इंचार्ज उनि नेपालसिंह चैहान और उप निरीक्षक माया अलावा के द्वारा शिकायत कर्ता व अनावेदकों के बीच आपसी मन मुटाव को
दोनो जगह ग्राम सभा की बैठक लेकर शांति विवाद निवारण समिती के अध्यक्ष व शांति विवाद निवारण समिती के सदस्यों द्वारा दोनो पक्षों को समझाईस दी जाकर आपसी समझौता करवाया गया। तथा ग्राम मे होने वाले मामुली विवाद होने पर शांति विवाद निवारण समिति कैसे कार्य करे इस संबंध मंे समझाया गया। उक्त बैठक मे उनि नेपालसिंह चैहान, उप निरीक्षक माया अलावा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।