खरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्टशिक्षा-स्वास्थ्य

बड़वाह। बड़वाह के नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबते हुए खंडवा के एक व्यक्ति को गोताखोरो ने बचाया…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह से दो किलोमीटर दूर नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर गुरुवार को खंडवा निवासी एक व्यक्ति को नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबते हुए गोताखोर बाबूलाल मंगले व साथी ने छलांग लगाते हुए ट्यूब की मदद से बचाया है।

जानकारी देते हुए गोताखोर बाबूलाल मंगले ने बताया कि खंडवा के करीब 22 लोगों का ग्रुप नर्मदा नदी मे स्नान करने आया था। इसी दौरान उनका एक साथी लेखराज नहाने के दौरान गहरे व तेज बहाव वाले पानी मे जाने से डूब रहा था, साथियों को आवाज सुनकर तुरंत गोताखोर बाबूलाल मंगले व साथी पवन दरबार ने तुरंत पानी मे छलांग लगाकर ट्यूब की मदद से उसे बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गोताखोर मंगले ने बताया कि श्रद्धालुओं को बार बार गहरे पानी मे जाने से मना किया जाता है। लेकिन वह अपनी मनमानी करते हुए गहरे पानी मे जाते है और डूबने लगते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!