मध्यप्रदेश

8 अक्टूबर को सजेगा इंदौर में ब्राइडल फैशन का भव्य मंच

इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन 4’ में फैशन, ग्लैमर और लग्जरी का दिखेगा संगम

8 अक्टूबर को सजेगा इंदौर में ब्राइडल फैशन का भव्य मंच

‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन 4’ में फैशन, ग्लैमर और लग्जरी का दिखेगा संगम

इंदौर। शहर में फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े एक खास आयोजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन 4’ का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया मॉल, इंदौर में किया जाएगा। ‘सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा ब्राइडल फैशन शो’ की थीम के साथ होने वाला यह आयोजन ब्राइडल फैशन, मॉडलिंग, ब्यूटी और लाइफस्टाइल को एक ही मंच पर लेकर आएगा।

इवाह – द एसेंस ऑफ लग्जरी द्वारा प्रस्तुत इस फैशन शो में ब्राइडल फैशन के बदलते ट्रेंड्स और आधुनिक दुल्हन के फैशन स्टेटमेंट को खास अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। शो में रैंप वॉक, ब्राइडल लुक्स और फैशन से जुड़ी प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के जरिए मॉडल्स और फैशन से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को भी अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

आज के दौर में ब्राइडल फैशन केवल पारंपरिक परिधानों तक सीमित नहीं है। ब्राइडल आउटफिट, मेकअप, हेयर स्टाइल, ग्रूमिंग और एक्सेसरीज के साथ पूरा लुक शादी की तैयारियों का अहम हिस्सा बन चुका है। इसी बदलती सोच और फैशन ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए शो में ब्राइडल फैशन की अलग-अलग झलकियां देखने को मिलेंगी।

आयोजन से दुल्हनिया – द ब्राइड कलेक्शन, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया और इंदौर मॉडल एसोसिएशन प्रमुख रूप से जुड़े हैं। इनके साथ फैशन, ब्यूटी, मीडिया, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट से जुड़े कई पार्टनर्स भी आयोजन को सहयोग दे रहे हैं।

पीआरजेओओएच आउटडोर मीडिया पार्टनर, हाई स्पिरिट हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, अमोहा स्टूडियोज फोटोग्राफी पार्टनर, एएफ ग्रूमिंग पार्टनर और सिटीफीड सोशल मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। वहीं ट्रिलियम्स और मेंटर’स हेयर केयर पार्टनर, यूएनवाईकी सैलून पार्टनर, यूएनवाईकी बॉटनिकल बॉटनिकल कॉस्मेटिक पार्टनर, काइसा स्किन पार्टनर और ब्लेसिन्स कॉस्मेटिक पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा पुन्या फिल्म प्रोडक्शन पार्टनर और एमवाईएम क्लब एक्सपीरियंस गिफ्ट पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़े हैं। एस एनजीओ पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है, जबकि नेक्स्ट पीआर को आयोजन का आधिकारिक पीआर पार्टनर बनाया गया है।

फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया मॉल में होने वाला यह आयोजन इंदौर के फैशन और लाइफस्टाइल कैलेंडर में एक खास आकर्षण बनने की तैयारी में है। एक ओर जहां रैंप पर ब्राइडल फैशन और ग्लैमर देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ब्यूटी, ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े ब्रांड्स भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

8 अक्टूबर को होने वाले इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन 4 को लेकर फैशन इंडस्ट्री, मॉडल्स, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और फैशन प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजन के जरिए इंदौर के बढ़ते फैशन कल्चर और स्थानीय प्रतिभाओं को भी एक बड़े मंच पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!