धर्म-संस्कृति

अग्रसेन जयंती महोत्सव इस बार भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनेगा, राजबाड़ा से 11 अक्टू को निकलेगा भव्य जुलूस 

श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति

अग्रसेन जयंती महोत्सव इस बार भी पूरे उत्साह और जोश के साथ मनेगा, राजबाड़ा से 11 अक्टू को निकलेगा भव्य जुलूस

समाज के 125 से अधिक संगठनों की शीर्ष केन्द्रीय समिति की बैठक में लिया गया निर्णय – विभिन्न समितियों का गठन

इंदौर। अग्रवाल समाज के पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर श्री अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति द्वारा रविवार 11 अक्टूबर को राजबाड़ा से शाम 6 बजे भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो जेलरोड़ चौराहा होते हुए चिमनबाग मैदान पर पहुंचकर सामाजिक सम्मेलन के रूप में बदल जाएगा। केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों की सोमवार को गीता भवन पर आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

केन्द्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल एवं अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल के मार्गदर्शन में समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों तथा समाज के 125 संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक गीता भवन पर संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से 11 अक्टूबर को पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती को पूरे जोश, लगन एवं उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लेते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष टीकमचंद गर्ग एवं रमेश मित्तल मेडीकैप्स, महामंत्री पवन सिंघानिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल मोमबत्ती एवं संयोजक जगदीश गोयल के साथ पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री गणेश गोयल, अरविन्द बागड़ी, गोविन्द सिंघल, किशोर गोयल, राम ऐरन, संतोष गोयल, राजेश बंसल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया जिनमें महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए प्रेमचंद गोयल को प्रमुख संयोजक, गणेश गोयल को समन्वयक, संतोष गोयल, राजेश गर्ग एवं शिव जिंदल को फोल्डर एवं निमंत्रण, संजय बांकडा, दिनेश बंसल एवं संजय अग्रवाल मंडी को पांडाल व्यवस्था, अरविन्द बागड़ी, राजेश बंसल एवं महेश मित्तल को भोजन प्रसादी निर्माण एवं परोसगारी, गोविन्द सिंघल, राजेश इंजीनियर एवं पीडी अग्रवाल को शोभा यात्रा, फेंसी ड्रेस, कलश एवं गरबा समितियों का दायित्व सौंपा गया। सहयोगी के रूप में श्रीमती पुष्पा गुप्ता, शीतल तोडीवाला, पिंकी अग्रवाल, तृप्ति गोयल, शशि ऐरन, आभा अग्रवाल, स्वाति मंगल, राधा राजेंद्र अग्रवाल, काँता अग्रवाल, राधा मित्तल, वर्षा बंसल, संगीता गुप्ता, गायत्री मित्तल, किरण अग्रवाल, शोभा अग्रवाल एवं शीतल रवि अग्रवाल का मनोनयन किया गया। मीडिया समिति का जिम्मा गणेश गोयल एवं अरविन्द बागड़ी को सौंपा गया। इसी तरह अर्थ संग्रह समिति में विष्णु बिंदल, किशोर गोयल एवं राजेंद्र समाधान, प्रशासनिक समिति में राजेश बंसल, अरविन्द वेल्युअर एवं प्रहलाद दादा, 56 भोग एवं संगीत निशा समिति में राम ऐरन, नंदकिशोर कंदोई एवं राजू अग्रवाल राधे राधे, राजवाडा पर मंच व्यवस्था के लिए कुलभूषण मित्तल एवं गोविन्द सिंघल को दायित्व सौंपा गया। फलाहारी भोजन प्रसादी की व्यवस्था अग्रसेन सोशल ग्रुप के जिम्मे रहेगी। महोत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं और विभिन्न समितियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भी अग्रवाल संगठनों की बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!