एमपी सियासतधारप्रशासनमध्यप्रदेशविशेष रिपोर्ट
जीरो टॉलरेंस में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 9 दिन में 187 प्रकरण दर्ज ओर 101 आरोपी गिरफ्तार।
जिलेभर में होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश, 24हजार 914बल्क लीटर शराब जब्त

जीरो टॉलरेंस में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 9 दिन में 187 प्रकरण दर्ज ओर 101 आरोपी गिरफ्तार।
जिलेभर में होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश, 24हजार 914बल्क लीटर शराब जब्त।
आशीष यादव धार।
अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने जिलेभर में एक साथ व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई में एक ही दिन में अवैध शराब के 187 प्रकरण दर्ज कर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ होटल, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। वहीं, संयुक्त कार्रवाई में 24 हजार लीटर देसी विदेशी कच्ची शराब कच्ची शराब भी बरामद की गई।
कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने धार, सागौर, सरदारपुर, बदनावर, कुक्षी, धरमपुरी और गंधवानी क्षेत्र में कार्रवाई की। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर निगरानी बढ़ाते हुए संभावित ठिकानों की सर्चिंग तेज कर दी है।
9 क्षेत्रों में दर्ज हुए 101 प्रकरण:
अवैध शराब बिक्री के मामलों में धरमपुरी में 6, गंधवानी में 5, सरदारपुर में 6, धार में 5, बदनावर में 4, कुक्षी में 4 और सागौर में 3 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा संयुक्त टीम ने सूरजपुरा नाले, सूरजपुरा तालाब किनारे और सादी नदी-मूसपुरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाला गुड़-लाहन और कच्ची शराब बरामद की। जिले में अवैध परिवहन को लेकर भी शक्ति जारी है वही आने वाले दिनों में आंबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई भी कर सकता है। जिले में की 9 दिन की कार्रवाई में 187प्रकारण बनाकर 101 लोगों की गिरफ्तार किया।
जहरीली शराब को लेकर विभाग अलर्ट:
जिले में अभी तक संदिग्ध जहरीली शराब से संबंधित कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। हालांकि, संभावित खतरे को देखते हुए आबकारी विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जब्त की गई शराब के नमूने नियमानुसार लिए जा रहे हैं और उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने मैदानी अमले को संदिग्ध स्थानों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन रोकने के लिए भी विशेष निगरानी:
अवैध शराब की सप्लाई और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने सभी वृत्त अधिकारियों और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों की बैठक लेकर लगातार सर्चिंग अभियान चलाने तथा जब्त मदिरा के नमूने समय-समय पर लेने के निर्देश दिए हैं। जिले में कच्ची किन निर्माण व संग्रहण पर भी कार्रवाई करते हुए नकल कसी जा रही है
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई:
सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध शराब के परिवहन और विक्रय के खिलाफ विभागीय टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जिले में अभी तक संदिग्ध जहरीली शराब का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जब्त शराब की सैंपलिंग कराई जा रही है। 9 दिन में 187 प्रकरण दर्ज कर 101 आरोपी गिरफ्तार की कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
आबकारी की 9 दिन की कार्रवाई:
187 प्रकारण बनाए
101 आरोपियों को गिरफ्तार
489 देशी मदिरा
1265 हाथ भट्टी मदिरा
132 विदेशी मदिरा
346 विदेशी मदिरा बियर
10595 महुआ लाहान
22655 जब्त तक गई की गई कुल मात्रा
2908573 जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत




