मोड पर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार पलटी यात्री बस, एक की मौत 10 घायल

खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट।
खरगोन जिले के सनावद से 18 किमी दूर बांगरदा के निकट यात्रियों से भरी बस गुरुवार दोपहर में पलट गई। जय अम्बे ट्रेवल्स की बस कालमुखी से बांगरदा आ रही थी। मोड में एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर बस पलट गई। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। 10 घायलों को सनावद के अस्पताल लाया गया है। इनमें से पांच को रेफर कर दिया है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बता दे ग्राम रजुर गांव के बसंत यादव उपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे।
तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस बाइक को घसीटकर अपने साथ खाई में ले गई। बसंत बस के नीचे दब गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सनावद अस्पताल भेजा। बस के नीचे दबे बसंत यादव को जेसीबी बुलाकर निकाला। हादसे में संगीता बाई राधेश्याम 35 वर्ष सनावद, ममता बंसत यादव 45 वर्ष रजुर, सुखलाल सुखराम 55 वर्ष बौराड़ी, कविता पिता गणेश 27 वर्ष पुनासा, बसूबाई सुखलाल 50 साल बौराड़ी, नेहा पिता नेपाल 3 वर्ष बौराड़ी, सुभद्रा पति भारत 36 वर्ष बौराड़ी, कमलेश यशवंत 37 बौराड़ी, सुंदर बाई शिवलाल 50 वर्ष कालमुखी और सोनाबाई रामदास 50 कालमुखी घायल हो गए।