इंदौर

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन सप्ताह मनाया

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन सप्ताह मनाया गया
जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभागइं

इंदौर।कलेक्टर महोदय श्री इलया राजा टी एवम जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, श्री रामनिवास बुधौलिया, सेफ सिटी की नोडल व वन स्टॉप सेन्टर की प्रशासक वंचना सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सेफ सिटी कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय महिला उन्मूलन पखवाड़ा 10 दिसम्बर तक में अक्षर सामाजिक सेवा समिती की राष्ट्रीय समन्वयक जया शेट्टी एवम अन्य गैर सरकारी संगठन जैसे उन्नत मानवता सामाजिक संस्था, न्यू जीवन छवि, उड़ान सामाजिक सेवा समिति, संस्था एक प्रयास , विमल सामाजिक संस्था एवम अन्य संस्थाओं के द्वारा टीम वन स्टॉप सेंटर (सखी) महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर, सेफ सिटी कार्यक्रम * स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर* महिला के अधिकारो के प्रति जागरूक करने हेतु विभीं हेल्पलाईन नम्बर एवम् महिलाओ के अधिकारो की जानकारी दी गए साथ ही नेहरू नगर लाला का बगीचा, पंचम की फेल में भी छोटे बच्चो को गुड टच और बेड टच की जानकारी बच्चो को दिन गई व नेहरू नगर में महिला द्वारा संचालित बुटीक में आने जाने वाले लोगों को महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। इसी प्रकार अन्य स्थानों में लगातार जागरूकता गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत सेफसिटी कार्यक्रम के सभी पैरावोलेंटियर एवम अन्य समाजसेवी आम जनता तक अपनी पंहुच बनाते हुए बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा हेतु सामुदायिक संवाद स्थापित कर रहे हैं और करेंगे।सुविधा अनुसार निम्नानुसार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।

महिला और बच्चो की सुरक्षा विभाग एवम माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और हम लगातार यही प्रयास कर रहे हैं कि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान के द्वारा आम जनता को कानून की जानकारी पंहुचाई का सके ।इसके लिए विभिन्न विभागों और गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्व्य स्थापित करते हुए कार्य किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!