जोबट विधायक सुलोचना रावत की अचानक बिगड़ी तबीयत डॉक्टर ने की ब्रेन हेमरेज की होने पुष्टि
अलीराजपुर से सत्येंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की विधायक सुलोचना रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है। वह अपने घर पर थी और खाना खा रही थीं, उसी समय उन्हे उल्टी हुई। जिसके बाद उन्हे तत्काल जोबट के समीप ग्राम उदयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉ अमित लाल के द्वारा उनका इलाज किया गया। डॉक्टर के द्वारा उनकी हालत गंभीर बताते हुए दाहोद रेफर करने को लेकर कहा जिसके बाद इलाज के लिए तत्काल दाहोद रेफर किया गया। दाहोद में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। उन्हे दाहोद से बड़ौदा के लिए रात में ही रेफर किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को झाबुआ में रात्रि विश्राम करना था। वे गुजरात से झाबुआ लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें जैसे ही सुलोचना रावत की तबियत बिगड़ने की खबर मिली, उन्होंने फोन करके विधायक सुलोचना के परिजनों से बात की। वापस गुजरात लौट गए। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले ही सुलोचना रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।