देश-विदेशमुख्य खबरे

50वीं सीसुब अंतर सीमान्त प्लाटून वैपन शूटिंग प्रतियोगिता –2022 का पदक अलंकरण समारोह का रेवती रेंज पर आयोजन

50वीं सीसुब अंतर सीमान्त प्लाटून वैपन शूटिंग प्रतियोगिता –2022 का पदक अलंकरण समारोह का रेवती रेंज पर आयोजन

इन्दौर ।    50वीं सीमा सुरक्षा बल अंतर सीमान्त प्लाटून शूटिंग प्रतियोगिता -2022 गत गुरुवार से सीसुब रेवती रेंज पर आयोजित की जा रही है। सोमवार को यहां पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर इस पदक अलंकरण  में  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के निशानेबाजों को पदक भेंट किये। महानिरीक्षक, सीसुब, सीएसडब्ल्युटी श्री के. के. गुलिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। श्री गुलिया ने आयोजित कार्यक्रम, इसका इतिहास एवं खेल चित्रफलक पर इसके महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

     महानिरीक्षक, सीसुब  श्री गुलिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में गरिमा विद्याविहार स्कूल इन्दौर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने विभिन्न स्पर्धाओं की विजेता टीमों एवं खिलाडियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए।

            उत्तर बंगाल सीमान्त ने राईफल मैच में स्वर्ण एवं कांस्य दोनों तथा जम्मू सीमान्त ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत राईफल मैच के पुरुष वर्ग में गुवाहाटी सीमान्त को स्वर्ण एवं जम्मू सीमान्त को रजत तथा कांस्य दोनों पदक प्रदान किए गए। महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जम्मू सीमान्त को प्राप्त हुआ तथा रजत एवं कांस्य पदक क्रमशः पंजाब एवं गुवाहाटी सीमान्त को प्रदान किए गए। एआईपीडीएम (अखील भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट) पिस्टल मैच में पुरुष एवं महिला श्रेणी में क्रमशः जम्मू तथा राजस्थान सीमान्त को स्वर्ण पदक दिए गए तथा उत्तर बंगाल एवं गुवाहाटी को क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक दिए गए। 51 एमएम मोर्टार शूटिंग स्पर्धा में जम्मू सीमान्त द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया तथा उत्तर बंगाल सीमान्त ने रजत एवं पंजाब सीमान्त ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 से भी ज्यादा सीसुब महिला कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता में पुरुष कार्मिकों के साथ भाग लिया।

            वृहद संख्या में सीसुब के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी, कार्मिक, प्रतिभागी इस समारोह में शामिल हुए। विजेताओं को पदक प्रदान करने के पश्चात मुख्य अतिथि ने उपस्थित श्रोतागण को संबोधित किया और खिलाडियों एवं आयोजन समिति को इस मेगा इवेंट को सफल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने महानिरीक्षक सीसुब एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

            महानिरीक्षक, सीसुब श्री गुलिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं को खोजना और उन खिलाडियों का चयन करना है जो बल का प्रतिनिधित्व कर सके तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!