खरगोनमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजे की खेती पकड़ी

मक्के की फसल के बीच में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे।
एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने दी जानकारी

खरगोन जिले की बिस्टान पुलिस ने आज भारी मात्रा में अवैध गांजे की खेती पकडी। पुलिस ने दो खेत से 121 अवैध गांजे के पौधे जप्त किये। दोनो आरोपी खेत मालिक फरार है। करीब 6 लाख 57 हजार रूपये के अवैध गांजे के पौधे बताये जा रहे है। आरोपी खेत मे मक्के की फसल के बीच में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। मुखबिर से सूचना पर एसपी धर्मवीर सिह के निर्देश पर एसडीओपी भीकनगांव की अगुवाई में पुलिस ने बिस्टान थाने के ताराबावडी गांव में आरोपी कुशाल पिता केरिया भीलाला और नाहलसिंह पिता सुभान भीलाला के खेत मे दविश देते हुए कार्यवाही की। दोनो आरोपी मौके से फिलहाल फरार है। पुलिस सरगर्मी से दोनो आरोपी की तलाश कर रही है। एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया की एसपी साहब को मिली सूचना पर कार्यवाही कर खेत में मक्के की फसल के बीच 121 पौधे गांजे के जप्त किये है। पुलिस दोनो खेत मालिक की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!