विविध

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व प्रकाश सोलापुरकर की श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व श्री प्रकाश जी सोलापुरकर की श्रद्धांजलि सभा  सुदर्शन कार्यालय पर हुई।

इंदौर। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, महामण्डलेश्वर उत्तम स्वामी के साथ ही बडी संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भैयाजी जोशी ने कहा कि हम सभी प्रकाश जी को विस्मृत नहीं कर पाऐंगे। उनकी जीवन यात्रा प्रतिकूलता से अनुकूलता का एक विलक्षण अध्याय थी निश्चित रूप से वह मानव रूप में पुनः इस धरती पर जन्म लेंगे क्योंकि उन्होंने आजन्म संघ कार्य करने का व्रत लिया है।

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी  महाराज ने अपने कथन में कहा कि प्रकाश जी ने जीवन पर्यंत समर्पण भाव से भारत माता के हेतु जो संघ कार्य किया वह अनुकरणीय है – इसका फल उन्हे निश्चित ही मोक्ष स्वरूप प्राप्त होगा।

डाॅ प्रकाश  शास्त्री,  ईश्वर हिन्दुजा, अनघा साठे ने भी प्रकाश जी के जीवन वृतान्त के साथ अपने संस्मरण सुनाते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!